Home latest जोगणियां माता में स्थापित होगा 52 फिट का त्रिशूल

जोगणियां माता में स्थापित होगा 52 फिट का त्रिशूल

0


लोकटूडे न्यूज़ नेटवर्क


माण्डलगढ़( केसरीमल मेवाड़ा) क्षेत्र प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ पर नवरात्र के दौरान 52 फिट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया जायेगा। जोगणियां माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि यह त्रिशूल भीलवाड़ा से जोगणियां माता शक्तिपीठ के लिए आज बुधवार को माण्डलगढ़ क्षेत्र के बीगोद,त्रिवेणी, होड़ा, माण्डलगढ़,लाडपुरा,
मेनाल होते हुए जोगणियां माता शक्तिपीठ पर पहुंचा जहाँ विधि विधान से इस त्रिशूल की स्थापना की जायेगी। उधर 52 फिट ऊंचे त्रिशूल के उपखण्ड क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों मे श्रद्धालुओं द्वारा त्रिशूल की पूजा-अर्चना की गई व त्रिशूल चढ़ाने वाले भक्त लक्ष्मण लुहार आमेट व उनकी टीम का साफा व मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। माण्डलगढ़ नगर में त्रिशूल वाले वाहन के काफिले के पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य, चारभुजानाथ मन्दिर कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल सोनी,भाविप अध्यक्ष मानसिंह मुंदड़ा,सचिव सुशील जोशी,विहिप नेता ओमप्रकाश ब्रमभट,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जोशी,पार्षद पवनेश ओस्तवाल,अरुण व्यास,राजभगत सिंह राठौड़,छोटू लाल सोडानी,भेरूलाल सालवी,लक्ष्मण दरोगा सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version