Home crime पीसांगन पुलिस ने टॉप टेन, 2 वर्ष से फरार दो ईनामी...

पीसांगन पुलिस ने टॉप टेन, 2 वर्ष से फरार दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-पीसांगन,अजमेर-संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी

दो ईनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश,न्यायालय ने भेजा जेल।

पीसांगन पुलिस ने वांछित आरोपितों की धरपकड़ अभियान के तहत थाने के टॉप टेन व पिछले 2 वर्ष से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के 2 ईनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपितों को जेल भेजने के आदेश दिए। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक उपखंड क्षेत्र के मोतीसर निवासी आफूदेवी व सोहनीदेवी ने 18 फरवरी 2023 को थाने पर पेश होकर अपनी कृषि भुमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर वर्ष 2010 में अपने मृत पिता बींजा के नाम से बेचान करने के संबंध में रिपोर्ट पेश की, जिस पर तत्कालीन थानाधिकारी नरपतराम बाना ने कूटरचित दस्तावेजों से 1 करोड़ 40 लाख रुपये में मृत व्यक्ति की कृषि भूमि बेचने के मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

दो साल से फरार थे आरोपी

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मामले में चांद डेयरी के पास,धोलाभाटा,पुलिस थाना अलवरगेट,अजमेर निवासी 41 वर्षीय इंद्रजीत कौली व नागौर जिले के थांवला थाना अंतर्गत भैरूंदा निवासी 40 वर्षीय ताराचंद रेगर मामले में पिछले 2 वर्ष से फरार चल रहे थे। जिनको उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हैंड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया,कांस्टेबल प्रकाश जाखड़,रामाकिशन भांबू,शाहरूख खान,कुशाल पचार व राजेन्द्र थांकण ने कड़ी से कड़ी जोडते हुए अथक प्रयास कर त्वरित कार्रवाई करते हुऐ। वांछित आरोपित इन्द्रजीत कोली व ताराचंद रेगर को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपितों को जेल भेजने के आदेश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version