Home crime 4 सौ करोड़ की ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

4 सौ करोड़ की ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आरोपी कंपनी में टेक्नीशियन का काम करते थे, एक ही कंपनी के नाम 4 हजार शिकायतें दर्ज

भरतपुर। पुलिस 4 सौ करोड़ की ठगी के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन, मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी कंपनी में टेक्नीशियन के अलावा महत्वपूर्ण काम करते थे। अभी तक कंपनी के खिलाफ 4 हजार से ज्यादा शिकायत मिल चुकी हैं।

दोनों आरोपी कंपनी में करते थे महत्वपूर्ण काम

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि धौलपुर ठगी के मामले में अभी तक 4 गिरफ्तारियां की जा चुकी थी। उसी मामले में 2 और गिरफ्तारी की गई हैं। जिसमें अनूप श्रीवास्तव निवासी बरईपुर थाना देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश और दूसरा रोहित शर्मा निवासी वशिष्ठ पार्क थाना सागरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी इस मामले में बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह दोनों फील्ड एजेंट के माध्यम से फर्जी कंपनियों को खुलवाने के काम करते हैं।

अनपढ़ और ग्रामीण लोगों को बनाते थे कंपनी का डायरेक्टर

ग्रामीण परिवेश के लोगों से डॉक्यूमेंट लेकर एक कंपनी खुलवाई जाती है। जिसमें उन लोगों को डायरेक्टर बनाया जाता है। इसके बदले उन्हें 20 से 25 हजार हर महीने दिए जाते हैं। फील्ड एजेंट कंपनी खुलवाकर इन दोनों आरोपियों को पूरा डाटा भेजा जाता था। जिसके बाद यह दोनों एक जगह किराए पर लेकर ऑफिस बनाते और कंपनी के नाम से पैसे के लेनदेन की एप्लीकेशन बनाकर इस काम को पूरा करते।

दोनों आरोपी ने रखी है कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग

दोनों आरोपियों ने कंप्यूटर के कोर्स किए हुए हैं। दोनों आरोपियों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग ले रखी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक सामने नहीं आया है। जो तफ्तीश हम कर रहे हैं। उसमें सैकड़ों कंप्लेन मिली हैं। जब सबसे पहले आरोपी पकड़े गए थे। तब 4 सौ करोड़ का मामला सामने आया था। अब जांच में लग रहा है कि यह मामला 1 हजार करोड़ या 2 हजार करोड़ से कम नहीं है। यह रकम इससे भी ऊपर जा सकती है।

एक ही कंपनी पर 4 हजार से ज्यादा दर्ज शिकायतें

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 मार्च 2025 को हरिसिंह नाम के एक व्यक्ति ने धौलपुर साइबर थाने पर फिनो पेमेंट खाते के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जब इस शिकायत की जांच की गई तो, बेहद चौकाने वाले मामले सामने आए। उसी खाते के खिलाफ करीब 3 हजार शिकायतें दर्ज थी। जो अब बढ़कर 4 हजार हो गई हैं।

कंपनी का ऑफिस बेंगलुरु में बनाया

जांच में यह सामने आया कि इस गैंग का मुख्य सरगना शशिकांत और रोहित दुबे हैं। उन्होंने मिलकर ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED के नाम से एक कंपनी खोली जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में बनाया। इस कंपनी में अनूप श्रीवास्तव ऑन बोर्डिंग का काम करता है। रोहित शर्मा टेक्निकल काम करता है। अनूप श्रीवास्तव शशिकांत का पुराना दोस्त हैं। रोहित शर्मा रोहित दुबे का पुराना दोस्त है। दोनों आरोपी कंपनी में शुरू से काम करते हैं। यह लोग कंपनी से सीधे संपर्क नहीं करते। ऑन बोर्डिंग का सारा काम Ressler के माध्यम से किया जाता है। ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED ले पास करीब कंपनी मर्चेंट थे। आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम का झांसा देकर ठगी करते थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version