Home Chhattisgarh विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया

विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कवर्धा। (अनुपम अवस्थी ब्यूरो चीफ) जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षाेल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 5 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 76 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

परेड में 10 प्लाटून शामिल हुए

स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 10 टोलियां शामिल हुई। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर बसंत राम भगत, जिला पुलिस बल से एसआई सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से एसआई लक्ष्मी नरायण साव, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई और मो. इरफान, गोपाल ठाकुर परेड के साथ अपने स्वर दिए।

स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी।

स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के तीन शहीदों के परिवार हुए सम्मानित

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है। इसके साथ ही ललित सिंह को भी सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version