रायपुर अनुपम अवस्थी ब्यूरो चीफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में आज राजधानी रायपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या मशाल रैली निकाली गई।
मशाल रैली का आयोजन विवेकानंद आश्रम से आयुर्वेदिक कॉलेज के समीप कारगिल विजय के लड़ाकों तोप के पास विजय दिप प्रज्वलित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कारगिल विजय दिवस हम सब भारतीयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।हमारे जवानों का शौर्य व बलिदान, भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए दिए बलिदान को याद दिलाता है। देश वासी सदैव इस बात पर गर्व करते है कैसे हमारे जवानों ने पाकिस्तान को हरा के जीत हासिल की थी।पूरे प्रदेश में आज भाजयुमो ने इस विजय दिवस पर मशाल रैली का आयोजन किया है। जिसमे पूरे प्रदेश में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए है।
जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया भाजयुमो द्वारा रायपुर में कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगाँठ में आज 25 जुलाई 2024को विजय दीप प्रज्वलित किया गया।विजय दीप 24 घंटे तक प्रज्वलित रहेगा। इस विजय दीप प्रज्वलन के लिए विभिन्न टीमो को जिम्मेदारी दी गई है।
इस आयोजन में आज पूर्व सैनिक व सैकड़ो की संख्या में आज युवा मशाल रैली में शामिल हुए।
प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , प्रवक्ता केदार गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल,रायपुर प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल,जिला प्रभारी सुजीत पांडे,जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा,विशाल पांडेय,राहुल राव,अश्वनी विश्वकर्मा, अमित सिंघल, डॉ गंधर्व पांडेय,योगी साहू,विनय जैन,भारत कुंडे,गोपाल वर्मा,शुभांकर द्विवेदी,आकाश शर्मा, जुगल वर्मा, शंकर साहू,दीपू शर्मा,सत्यम दुआ,सोनू यादव,गोपी,आदि इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
