पैंथर ने मासूम और किसान पर किया हमला, पिंजरे ने दिया धोखा!

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश

खेत में छिपे पैंथर ने मासूम पर किया हमला,

पुलिस के साथ वन विभाग की टीम जुटी रैस्क्यू में,

गांव में दहशत।

पीसांगन,अजमेर।पीसांगन उपखंड क्षेत्र के मांगलियावास थानांतर्गत भीमपुरा गांव में पैंथर के हमले में 14 वर्षीय मासूम घायल हो गया। मामले की सूचना पर मांगलियावास पुलिस व वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से पैंथर को रैस्क्यू करने में जुटी हैं। पैंथर को सुरक्षित गिरफ्त में लेने के लिए राजसमंद से ट्रेंक्यूलाइजर गन के साथ वन विभाग की टीम भीमपुरा पहुंच रही हैं।

जानकारी के मुताबिक भीमपुरा में जेसीबी चालक ने सुबह गांव के पास पैंथर को देखा,और उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और सूचना मिलने पर रेंजर मुकेश मीणा,फॉरेस्टर सौरभ जैन,वनरक्षक कुलदीप पूनिया,मांगलियावास थाने से एएसआई आरिफ खान,हैड कांस्टेबल बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे और पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू का प्रयास करने लगे। लेकिन पैंथर ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे हो हल्ले को सुनकर खेत से भागने लगा और भागते हुए पैंथर ने भीमपुरा निवासी 14 वर्षीय फरहान पुत्र नानू मेहरात पर झपट्टा मारा। पैंथर के द्वारा मारे गए झपटते के चलते फ़रहान की पीठ पर पैंथर के नाखून लगे। इस पर फरहान को उपचार के लिए अजमेर भिजवाया गया। वही भीमपुरा निवासी हाकम मेहरात के खेत में छिपकर बैठे पैंथर को सुरक्षित काबू करने के लिए पिंजरे के अलावा राजसमंद से ट्रेंकुलाइजर गन के साथ टीम मौके पर पहुंची।

पिंजरा दे गया दगा…..!

वन  विभाग  की  टीम  ने  पैंथर  को  पिंजरे  में  डाल दिया  लेकिन  इसी उधेड़बुन में पैंथर ने 60 वर्षीय सफी मौहम्मद पर किया हमला, सफी मौहम्मद को उपचार के लिए भेजा अजमेर।
पिंजरा दे गया दगा…..! और  गेट  खुला  रहने से  वो  वापस खेतों में  भाग  गया।

पैंथर पिंजरे में प्रवेश कर पुनः छिपा खेत में।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here