लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मोही गांव में 17वर्षीय डिम्पल ने एक बाड़े से किया 7फीट लंबे भारी भरकम धामन सांप का रेस्क्यु छोड़ा जंगल मे
गौतम शर्मा
राजसमंद। जिले के मोही गांव के गोविंदपुरा में एक बाड़े से गांव की 17 वर्षीय बेटी ने 7 फीट लंबे भारी भरकम धामन सांप का रेस्क्यु किया है इसको लेकर मोहल्लेवासीईयो ने खूब दाद दी है । हालांकि की सांप नजर आते ही अच्छे अच्चो के छक्के छूट जाते है लेकिन बेटी ने हिम्मत दिखाई इनके पिता उदयदास वेषणव वे भी पुराने सर्पमित्र है जिन्होंने अपनी बेटी को सांप का रेक्सयू करने में माहिर कर दिया है । जांबाज ओर निडर डिंपल वेषणव सावधानी पूर्वक अपनी कला से सांप का रेस्क्यु किया एक छोटी बालिका द्वारा 7फिट लंबे भारी भरकम सांप का रेस्क्यु देख मौके पर कई लोग अचंभित हो गए इनके पिता इन दिनों आवश्यक कार्य के लिए इंदौर गए हुए है
, रूपलाल तेली के बाड़े में सांप नजर आया है इसकी सूचना सर्पमित्र उदयदास वेषनव की दी जहा इनकी बेठी रेस्क्यू के सामग्री लेकर रूपलाल तेली के बाड़े में पहुंची जहां भारी भरकम धामन सांप गोबर की रोड़ी के आसपास विचरण कर रहा था ऐसे में डिंपल व उसकी छोटी बहन सनया ने भी सांप का रेस्क्यु कर लिया और उसे प्लस्टिक के कट्टे में डालकर जंगल में छोड़ दिया सांप को देखने के लिए मौके पर कई लोगों की भीड़ लग गई सांप का रेस्क्यु होने के बाद में परिजनों ने राहत की सांस ली ।
वहीं डिम्पल वेषणव ने मौके पर खड़ी बालिकाओं को हर कार्य निडर होकर करने की बात कही गई।












































