स्वच्छता हमारे स्वभाव में होना जरूरी

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा है कि स्वछता हमारे स्वभाव एवं संस्कार में होनी चाहिए ।उन्होंने क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे में गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के परिसर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे पहले स्वच्छता अपने घर में होनी चाहिए तभी हमारे मोहल्ले गांव को स्वच्छ कर सकते हैं । हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम कभी भी गंदगी नहीं करेंगे साफ-सफाई रखेंगे कार्यक्रम में विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा द्वारा स्वच्छता की सभी ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गई। जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा स्वच्छता रैली हरी झंडी दिखा कर रवाना किया तथा अलीगढ़ कस्बे में सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई । एवं कस्बे को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया ।
कार्यक्रम में पंचायत समिति अलीगढ़ की विकास अधिकारी सविता राठौड़, सरपंच ग्राम पंचायत अलीगढ़ सबिया बी, भाजपा जिला मंत्री मदन लाल धाकड़, सहायक निदेशक कृषि बाबूलाल यादव, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी उनियारा डॉ गिरीश कटारिया, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जिला परिषद टोंक दामोदर बैरवा, महिला सुपरवाइजर चन्द्रा जोशी, अलीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन , राजेश अग्रवाल,रामसिंह गुर्जर,मस्तराम मीना,रमन जैन मनोरंजन शर्मा,सुभाष चतुर्वेदी , अशोक सैनी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , राजीविका समूह की महिलाएं आदि मौजूद थे ।

- Advertisement -
Previous articleजनसुनवाई में पेश मामलों का शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश
Next articleरग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here