सुमेरपुर इलाके में लंपी रोग से अब तक 114 गायों की मौत

0
82
- Advertisement -

डॉक्टरों के अभाव में हो रही है गायों की मौत है

सुमेरपुर (अरविंद जोशी) गोवंश में फैल रही लंपी बीमारी के कारण अब तक 114 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सालय के डॉक्टर निराला से मिली जानकारी के अनुसार गोवंश में यह बीमारी लगातार बढ़ रही है ।इसके कारण 114 गायों की की मौत हो चुकी है। प्रतिदिन 10 से 15 गाय मर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गौशाला,आवारा पशुओं का मरना जारी है । गोवंश को बचाने के लिए सुमेरपुर ,तखतगढ़ ,तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन ने एक लाख की दवाइयां खरीदी है। नगर पालिका प्रशासन गोवंश को बचाने के लिए दवाई का छिड़काव करवा रहा है। साथ में बीमार गोवंश का टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। इसके बावजूद भी गायों की मौत से प्रशासन चिंतित है। लंपी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी गंभीर है।वह भी लगातार बैठकर रह रहे हैं,अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं । लेकिन सुमेरपुर क्षेत्र में पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण गायों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। इस कारण भी गायों की मरने का सिलसिला जारी है। गोवंश बचाने के लिए स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने भी 1000000 रुपए की अनुशंसा की है। तखतगढ़ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी और पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी 10- 12 गायों की मृत्यु का सिलसिला जारी है, जो चिंता का विषय है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here