तीन जिलों के लिए 30 करोड़ मंजूर – दिया कुमारी

0
272
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। रन सांवरिया प्रदेश के 3 ज़िलों बाँसवाड़ा,उदयपुर एवम् गंगानगर में अत्यधिक वर्षा एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों ,पुलों एवं अन्य भवनों की मरम्मत के लिए एसडीआरएफ़ से लगभग 30 करोड़ की स्वीकृति जारी की गयी है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाकर सड़को, बाँधो, नहरों,भवनों एवं पुलों को सुचारु करने तथा आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया की प्रदेश में अत्यधिक वर्षा /बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत एवं पुनरुत्थान हेतु यह स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया की 3 ज़िलों में 1497 कार्यों के लिए 29.25 करोड़ रुपय की स्वीकृति जारी की गई है।
ग़ौरतलब है कि इससे 14 ज़िलों में 5618 कार्यों के लिए 107 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

- Advertisement -
Previous articleअच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी
Next articleभाजपा नेता रितेश सोमानी का जन्म दिन मनाया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here