डेंगू ने पसारे पैर,मुख्यमंत्री गहलोत ने की सावधानी बरतने की अपील

0
156
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू मरीजों पर चिंता व्यक्त की है साथियों ने प्रदेशवासियों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है ।मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में डेंगू बुखार के मामले बढ़े हैं। डेंगू वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। सावधानी रखने से डेंगू फैलने से रोका जा सकता है। अपने घर और आसपास सफाई रखें एवं पानी इकट्ठा ना होने दें। पानी की टंकियों एवं अन्य बर्तनों को ढक कर रखें।

जिन स्रोतों अथवा कूलर, पानी की टंकी इत्यादि को खाली करना संभव ना हो उसमें सप्ताह में एक बार केरोसीन, जला ऑइल, डीजल अथवा कोई भी तेल पानी में डाल दें। घर के आसपास के स्थानों पर मच्छरनाशक दवाओं जैसे डीडीटी, मेलाथियान या पाइरेथ्रोइड का छिड़काव करवाएं।

खिड़कियों को अनावश्यक खुला ना रखें। मच्छर मारने वाले स्प्रे या अगरबत्ती का प्रयोग करें। पूरे कपड़े पहनें जिससे मच्छर ना काट सकें। गार्डन आदि में घूमते वक्त पैरों को अवश्य ढककर रखें क्योंकि डेंगू फ़ैलाने वाला मच्छर 10 से 12 इंच तक ही उड़ सकता है।
मौसमी बदलाव के कारण वायरल बुखार तथा अन्य बीमारियां भी फैल रही हैं इसलिए बुखार आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

डेंगू के 90% मरीज चिकित्सकीय देखरेख में दवाएं लेकर घर ही ठीक हो सकते हैं इसलिए समय पर टेस्ट करवाएं एवं इलाज लें। बुखार आने पर घबराएं नहीं। नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर परामर्श लें।

- Advertisement -
Previous articleजशपुर में तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को कुचला, 4 की मौत
Next articleदिवाली पर सरकार ने दी ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here